फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट मिला पेट्रोल, आदेेश धड़ाम

Fri, 02 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
डीएम आवास के सामने बिना हेलमेट तेल डालवाते बाइक सवार।
विज्ञापन

विज्ञापन

न कोई रोकटोक और न ही कोई पाबंदी। नोटिस जरूर चस्पा हुआ। मगर, धड़ल्ले से दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दे दिया गया। किसी पंप पर तेल न देने की चेतावनी दी गई तो बाइक सवार ही उलटा सेल्समैन पर ही भड़क गए। फिलहाल पहले ही दिन बिना हेलमेट के तेल न देने का आदेश हवा में उड़ गया। 

समय-11.30 बजे स्थान गांधी समाधि के निकट पंप: गांधी समाधि के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर बिना किसी रोकटोक के तेल बेचा जा रहा था। यहां आराम से दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही तेल पड़वा रहे थे। सेल्समैन ने भी यहां किसी भी दुपहिया वाहन चालकों को नहीं टोका और आराम से बिना हेलमेट के ही तेल बांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि डीएम का आदेश यहां पर चस्पा जरूर किया गया था, लेकिन यह सिर्फ नोटिस चस्पा ही रह गया। यहां पर दिन भर यही स्थिति रही। यहां तो हद ही थी यहां पर तो बोतलों तक में तेल बांटा जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें