फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं के वध पर हंगामा

Mon, 26 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  बिलासपुर/खजुरिया/केमरी/ रामपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के चैनुपुर गांव में गोवंशीय पशुओं का वध करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन

विज्ञापन

शनिवार की रात दो गोवंशीय पशुओं का वध करने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मामला खुजरिया थाना क्षेत्र का है। शनिवार की रात साढे़ आठ बजे ग्राम चैंचा उर्फ चैनुपर के कुछ लोग भाखड़ा नदी पर मछली पकड़ने जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, अंधेरे में ग्राम चैनुपर निवासी अली अहमद, सज्जाद, महबूब अली व तीन अन्य लोग गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे थे। ग्रामीणों के विरोध करने पर सभी दो कटे और एक जिंदा पशु छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी। इधर जानकारी पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। बाद में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात खजुरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटे व जिंदा पशु को अपने कब्जे में कर लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पशुओं के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान लाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण खजुरिया थाने पहुंचे। पुलिस ने प्रधान की तरफ से तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पशुओं के काटने से गांव के एक पक्ष के लोगों में दूसरे पक्ष के लोगों के प्रति रोष है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें