फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले में भूमि का खसरा तलब

Thu, 06 Jun 2024 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में दर्ज शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले में कोर्ट ने भूमि का खसरा तलब किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी।
विज्ञापन


2019 में सपा नेता आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा लेखपाल प्रेमलाल द्वारा दर्ज कराया गया था। जिसमें आजम खां के अलावा अन्य सपाइयों को भी नामजद किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की, कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई, जिसमें वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी के मुताबिक कोर्ट ने विवादित भूमि का खसरा तलब किया है। इस मामले की सुनवाई 25 जून को होगी।
आजम खां के डूंगरपुर के एक मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। सपा नेता के अधिवक्ता ने बहस की लेकिन पूरी नहीं हो सकी। इस मामले में बृहस्पतिवार को भी सुनवाई होगी। यहां बताते चले कि डूंगरपुर के दो मामलों में सपा नेता आजम खां को सात व दस साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि दो मामलों में कोर्ट उनको बरी कर चुकी है। सपा नेता आजम खां इस वक्त सीतापुर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें