फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आचार संहिता खत्म होते ही दौड़ेगा विकास का पहिया

Thu, 06 Jun 2024 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चुनाव के चलते रुके विकास कार्यों में अब तेजी आने वाली है। चुनाव से पहले के कई प्रस्ताव और कार्य रुके हुए हैं। जिनको शुरू कराया जाना था। व्यस्तता के चलते अधिकारी और कर्मचारी मतदान और मतगणना में लगे रहे। अब यह विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मतदान और मतगणना के बद जल्द ही आचार संहिता भी हटने वाली है। इसके बाद जिले में विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। नगर पालिका परिषद की अगर बात करें तो बोर्ड बैठक में प्रस्तावित 352 सड़कों का काम अभी रह गया है। इसके साथ एमआरएफ सेंटर में रिसाइक्लिंग प्रक्रिया शुरू होनी है। जबकि पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाना है और जमीन देखी जानी है। इसके साथ पीडब्लूडी में काफी कार्य होने हैं। जिनमें एक किलोमीटर की कुछ सड़कें हैं जिनके प्रस्ताव विधायक देंगे। इसके साथ प्रमुख रूप से चाकू चौराहा से शहजाद नगर तक आठ किमी. सड़क, शाहबाद से बिलारी और इसके साथ दढि़याल के पुल के पास से एक और पुल बनाने की कवायद शुरू की जाएगी। जबकि मिस्टनगंज में एक नया स्टाफ क्वार्टर तिमंजिला बनाया जाएगा। इसके अलावा नए प्रस्तावों को तैयार करके काम कराया जाएगा। इसके अलावा गड्ढा मुक्ति में रिपेयरिंग के लिए पैच का कार्य कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि कई अन्य कार्य भी होने हैं। जिनको 25 जून तक कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें