सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू होने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस प्रशासन ने इसको देखते हुए हाईवे पर चौकसी बढ़ा दी है। हाईवे पर जगह जगह पिकेट लगा दी गई है। साथ ही रूट भी डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों के आगमन को देखते हुए रूट डायवर्ट किाय गया है। साथ ही रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
सावन के आखिरी सोमवार को लेकर पुलिस और प्रशासन गंभीर हो गया है। आखिरी सोमवार पर कांवड़ियों की भारी भीड़ आने की संभावना है। इसको देखते पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। चौथे सोमवार पर करीब जिले में करीब एक लाख से ज्यादा कांवड़िये आने की संभावना जताई जा रही है,जिसको देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस ने खुफिया सूत्रों की रिपोर्ट के आधार पर जबर्दस्त सुरक्षा के प्रबंध कर दिए हैं। आशंका जाहिर की गई है कि कुछ लोग कांवड़ियों की आड़ में माहौल को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
इस आशंका के बाद पुलिस ने जिले भर में डेढ़ सौ लोगों को चिह्नित किया है। पुलिस ने इन सभी को रेड कार्ड जारी कर दिए हैं। रेड कार्ड जारी होने के बाद पुलिस इन पर नजर रखे हुए हैं। यानि कहीं भी कोई गड़बड़ी होती है तो सबसे पहले रेड कार्ड वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। शुक्रवार की सुबह से ही कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ,इसके बाद हाईवे से लेकर मंदिरों तक चौकसी बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा खुद सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। वह पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया गया है।