फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा ः भगवा रंग में रंगा नेशनल हाईवे

Sun, 14 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में भोले का रथ खींचकर ले जाता कांवड़ियों का जत्‍था।
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईवे भगवा रंग में रंग  गया है। बम-बम भोले के जयघोष के बीच कांवड़िये मंदिरों की ओर बढ़ते रहे। दिनभर कांवड़ियों के जत्थों के आने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पार्कों, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर कांवड़ियों की भीड़ एकत्र हो गई। कई जगहों पर स्वागत भी किया गया। 
सावन के सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक का महत्व है। आखिरी सोमवार पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर कांवड़ियों के जत्थों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से लेकर शाम तक कांवड़िये आते रहे। इस दौरान कोसी पुल, अंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस चौराहा, रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


रविवार को भी हाईवे पर कांवड़ियों की रेला उमड़ेगा। इसको लेकर कांवड़ियों में जबर्दस्त उत्साह है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर शुक्रवार की रात से हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया गया था। कोसी पुल से लेकर मिलक तक और फिर पंजाबनगर रोड तक पुलिस बल को तैनात रहा। साथ ही मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें