फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जल लेकर लौट रहे कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। गंगाजल लेकर वापस लौट रहे सुखपाल सिंह (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शाहबाद के जगेसर गांव निवासी सुखपाल सिंह एक अगस्त को जत्थे के साथ जल लेने हरिद्वार गए थे। वह रविवार को वापस लौट रहे थे। सुखपाल सिंह के बेटे मोहित ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे सैफनी थाना क्षेत्र के बिचपुरी के जंगल में पिता बेसुध हालत में पड़े मिले। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, बेटे मोहित ने बताया कि पिता स्वस्थ थे और कांवड़ लेकर लौट रहे थे। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई। मौत का सही कारण जानने के लिए वह पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उनके पिता को गांव के ही शिव मंदिर में जल चढ़ाना था, लेकिन उससे पहले ही पिता की मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें