फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : आज रात से हाईवे पर फिर डायवर्ट होगा रूट

Fri, 14 Aug 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांवड़ यात्रा के लिए शुक्रवार की रात से हाईवे पर रूट डायवर्जन फिर से लागू हो जाएगा, जो 17 अगस्त की रात आठ बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन हल्के वाहन व रोडवेज बसें चलती रहेंगी।
विज्ञापन

सावन माह में कांवड़ यात्रा जारी है। माह के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक कराने के लिए प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। इसको देखते हुए पुलिस की ओर से 14 अगस्त से 17 अगस्त की रात तक हाईवे पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, तीसरे सोमवार के लिए 17 अगस्त तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान भारी वाहन हाईवे पर नहीं दौड़ेंगे। हालांकि हल्के वाहनों के साथ ही रोडवेज बसें यथावत चलती रहेंगी। भीड़ बढ़ने पर इनको भी रोक दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

000
इस तरह रहेगा डायवर्जन
बरेली, रुद्रपुर, बिलासपुर और मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन वाहनों को शाहबाद, सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढ़ी, सिरसी, संभल के चौधरी सराय चौकी होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा। मीरगंज और आंवला की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
रुद्रपुर और बिलासपुर की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को कोयली कट और जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। वहीं दिल्ली से बरेली आने वाले भारी वाहन बिलारी, सैफनी और शाहबाद मार्ग से होकर गुजरेंगे।
मुरादाबाद से रामपुर और रुद्रपुर जाने वाले वाहनों को भी सैफनी, शाहबाद, पटवाई और अजीतपुर बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा।
000
कांवड़ यात्रा के लिए हाईवे पर शुक्रवार की रात से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। यह डायवर्जन सोमवार की रात तक चलेगा। भारी वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। -राजवीर परिहार, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें