फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों से गूंज उठी कलश यात्रा

Tue, 08 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म मंदिर पंजाबी कालोनी में मंगलवार को महिलाओं ने देव प्रतिमाओं के प्रतिस्थापना के अवसर पर कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करके यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। मोहल्ला पंजाबी कालोनी स्थित मंदिर परिसर में एकत्र हुए। पुजारी डा. राम मनोहर पाठक संजय के निर्देशन में कलशयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



यात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे धार्मिक भजन बजाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे प्राण प्रतिष्ठा को लाई गई शनिदेव, नवग्रह व राम दरबार की प्रतिमाओं की सुसज्जित झांकी थी। इसके पीछे महिलाएं कलश लेकर भजन गाती हुईं चल रहीं थीं। पुरुष श्रद्धालु भी भजन कीर्तन करते चल रहे थे।


यात्रा मंदिर से केनाल रोड होती हुई नगर के मुख्य चौराहे से नैनीताल हाईवे होती हुई। पंजाबी कालोनी पुलिया से होकर पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई। इस मौके पर हरवंश पारुथी, बरुण पारुथी, अनिल मदान, चित्रक मित्तल, उषा भारद्वाज, किरन गुगलानी, हरि ग्रोवर, प्रदीप उप्पल, गोपाल, राजू तनेजा, अमरजीत गुगलानी, पुष्पा, वंदना ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें