फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को मिठाई बांट रहे युवक को पकड़ा

Tue, 08 Dec 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ाई। सोमवार की रात पुलिस ने मिठाई से भरी एक कार और मिठाई बांट रहे युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी तक मामले की रिपोट दर्ज नहीं है। पंचायत चुनाव के अंतिम समय में प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिये हर संभव प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



इस दौरान उन्हें लुभाने के लिये मिठाई, मीट, शराब सहित महिलाओं को बुर्का और साड़ियों का वितरण कर जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई। प्रशासन की चेतावनी भी प्रत्याशियों के आगे पंगू बन गई। सोमवार की रात मतदाताओं को लुभाने के लिए मिठाई एवं अन्य सामग्री बांटने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।


इस दौरान गांव छपर्रा में एक प्रत्याशी के वाहन से मिठाई के डिब्बे बरामद किए। वहीं, पुलिस को चकमा देकर प्रत्याशी भाग गया। उधर, पुलिस ने फाजलपुर गांव में प्रत्याशी की ओर से भेजी गई मिठाई का वितरण कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि गांव लच्छीवाला से पुलिस ने बांटने के लिए आया 20 किलो मीट बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें