मंगलवार रात को एक कार ने रेडिको खेतान के जूनियर मैनेजर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आस पास के लोग उनको जिला अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस मामले में कार चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गोवन कालोनी निवासी नीरज अनुुराही काफी समय से रेडिको खेतान में जूनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे।वह रोजाना की तरह मंगलवार रात को आठ बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर को जा रहे थे कि इस दौरान शिवापुरम के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद परिवार के लोग भी आ गए। जहां अनान फानन में उनको जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक देशराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को जब्त कर लिया। उसके घर पर डिस्टलरी के अधिकारी भी पहुंच गए।