फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर डे पर अजमत हुसैन बिखेरेंगे जलवा

Mon, 07 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौहर डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 8 से 10 दिसंबर तक किया जाएगा। जौहर यूनिवर्सिटी में हाकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और साइंस प्रदर्शनी समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव होंगे।
विज्ञापन



सारेगामापा लिटिल चैंप से संगीत की दुनिया नाम रोशन करने वाले अजमत हुसैन खास तौर पर इसमें शिरकत करेंगे। रामपुर में अजमत हुसैन का यह पहला शो होगा। जौहर डे की तैयारियों को लेकर सपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में जौहर डे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।


पार्टी कार्यकर्ताओं और आमलोगों से अपील की गई वो अधिक से अधिक संख्या में जौहर डे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करें। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता नसीर खां, नगर अध्यक्ष आसिम राजा, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, फसाहत खां शानू, सलीम कासिम, अजहर खां, गुड्डू मसूद, हक रामपुरी, ओमेंद्र सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें