फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को धोखा दे रहे प्रधानमंत्री : जितिन प्रसाद

Thu, 04 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा दलित विरोधी है। जितिन प्रसाद गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू के आवास पर पहुंचने और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन



उन्होंने केंद्र सरकार को दलित विरोधी बताया। कहा कि प्रधानमंत्री पब्लिसिटी के लिए विदेश में भ्रमण कर रहे हैं। देश पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि भाजपा के मंत्री भी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि देश में महंगाई बढ़ती जा रही है।


इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह, सैयद आमिर मियां, नोमान खां, फैसल हसन, नूर हसन, नाजिम खां राम गोपाल, इदरीस, मुश्ताक अली, शाहबेज अंसारी आदि मौजूद रहे। वहीं, खौद चौराहे पर पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर वासिक अली, शाकिर अली, मोहम्मद फाजिल, मुश्वबर, कामिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें