फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच गरजी जेसीबी, मकान ध्वस्त

Thu, 04 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डूंगरपुर के निकट बन रही आसरा कालोनी की जद में आ रहे मकानों को गुरुवार को ध्वस्त कर दिया गया। मकानों पर बुधवार देर शाम और गुरुवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी गरजी। कुछ ही देर में मकान ध्वस्त कर दिए गए। प्लाटों को भी आवास निर्माण के लिए खोद दिया गया है। भारी पुलिस बल देख लोगों का विरोध भी दम तोड़ गया।
विज्ञापन



जेसीबी से करीब दस मकानों को ध्वस्त किया गया है। तीन दिन तक हंगामे और बवाल के बाद आखिरकार डूंगरपुर में कई मकानों पर जेसीबी चल ही गई है। डूंगरपुर के निकट आसरा कालोनी के तहत 1008 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। इन आवासों के निर्माण के लिए पिछले साल नवंबर माह में प्रक्रिया शुरू की गई थी।


निर्माण की जद में कुछ लोगों के मकान और प्लाट आ रहे थे। जिनका दावा था कि उन्होंने ये प्लॉट खरीदे हैं और रजिस्ट्री कराई है। जमीन पर आसरा कालोनी के निर्माण का इन लोगों ने नवंबर में भी विरोध किया गया। इसके बाद निर्माण कार्य सुस्त पढ़ गया।
विज्ञापन



सोमवार से एक बार फिर निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ी और जमीन की नपत से लेकर प्लॉटों की खुुदाई शुरू हो गई। इन लोगों ने एक बार फिर विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के विरोध के चलते बुधवार को नौबत पथराव और बवाल तक पहुंच गई। प्रकरण में रिपोर्ट भी दर्ज की गई।


इसके बाद निर्माण कार्य को लेकर सख्ती बरती गई कुछ मकानों को बुधवार देर शाम ध्वस्त कर दिया गया। गुरुवार को भी सुबह ही जेसीबी पहुंच गई। फोर्स की मौजूदगी जेसीबी ने करीब दस मकानों को ध्वस्त कर दिया। कई प्लॉटों को भी निर्माण कार्य के लिए खोद दिया।


लोगों के घरों पर जब जेसीबी चली तो विरोध और हंगामा भी हुआ। पुलिस अधिक सख्ती के आगे लोगों का विरोध का कोई असर नहीं हुआ और जेसीबी ने सभी मकान ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें