पंचायत चुनाव के तहत तीसरे चरण के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन बिलासपुर और सैदनगर क्षेत्र के 62 उम्मीदवारों ने 65 पर्चे दाखिल किए। इस दौरान कलेक्ट्रेट का माहौल पूरी तरह गर्म रहा। दिनभर यहां नारेबाजी होती रही। उम्मीदवार अपनी ताकत का प्रदर्शन करते रहे।
तीसरे चरण के लिए बिलासपुर और सैदनगर जिला पंचायत के नौ वार्डों में मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। मंगलवार की सुबह यहां जिला पंचायत के वार्ड 1 से 5 और 14 से 17 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह और एआरओ मदन गर्बियाल की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
दिनभर यहां एक के बाद एक नामांकन कराने के लिए लोग आते रहे। दिन भर चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 62 उम्मीदवारों ने कुल 65 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही, लेकिन इसके बाद भी प्रत्याशी और समर्थक आचार संहिता का उल्लंघन करते रहे।
वार्ड-1 से सुखविंदर सिंह चीमा, बलजीत कौर, वीर सिंह, ओमकार सिंह उर्फ उपकार सिंह, सरदूल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, किशोरी लाल, मान सिंह ने नामांकन कराया। वार्ड-2 से अजीजुर्रहमान उर्फ अजीजहसन, महबूब अली, खलील अहमद, लाल सिंह, वार्ड-3 से रूबी टंडन, फाजिया बेगम, पुष्पा देवी, वीर बाला, माया देवी, शबाना, शमशीर, सावित्री, रामवती और फरजाना ने नामांकन कराया।
वार्ड-4 से मनजिन्दर कौर, सुरेश, पुष्पा देवी, बलविन्दर कौर, कमला, वार्ड-5 से चन्द्रपाल, शकुंतला, सत्यपाल, हरपाल सिंह, मुन्नी देवी, सुरेन्द्र कुमार, किरन देवी, जगतपाल, सुनील, पवनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, सोमपाल, तुलसीवती, वार्ड-14 से वहीदन, ऊषा, रूखसाना, रूकइया, कमरूल, वार्ड-15 से आले हसन, तसलीम, जाहिदा ने नामांकन कराया।
वार्ड-16 से मानसी गुप्ता, अनीता गुप्ता, मिथलेश, सवाना परवीन, सहाना, वीरवती, सविता चैधरी, मुनाब्बरी आरिफ, आसमा परवीन, शौकीन, खैरूल निशा, सीमा और वार्ड-17 से मुस्तफा हुसैन, जगदीश ने नामांकन कराया।