फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, खलबली

Tue, 06 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम ने मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म नंबर दो, पार्सल रूम, स्टेशन मास्टर रूम आदि का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर दो पानी की टंकी न चलने औरशौचालय में कुछ गंदगी को लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा।
विज्ञापन



स्टेशन परिसर में बिना पार्किंग खड़े मिले वाहनों को भी पार्किंग में ही लगवाने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे तक निरीक्षण करने के बाद डीआरएम मुरादाबाद की ओर रवाना हो गए। डीआरएम प्रमोद कुमार ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम शाम करीब सात बजे स्टेशन पर पहुंचे।


निरीक्षण को लेकर दोपहर से ही रेलवे कर्मी और अफसर अलर्ट थे। तैयारियां मुकम्मल की जा रही थीं। डीआरएम ने स्टेशन पहुंचकर निर्माणाधीन वेटिंग रूम, पार्सल रूम और स्टेशन मास्टर कक्ष का निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर कक्ष में रेलवे संचालन के संबंध में कुछ सवाल भी पूछे। इसके बाद स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



बिना पार्किंग वाहन खड़े होने पर उन्हें निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करवाने के लिए कहा। साथ ही स्टेशन के दोनों गेट पर प्रवेश और निकास द्वार स्टेशन के नाम के साथ लिखवाने के लिए कहा। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो का निरीक्षण किया। यहां पर शौचालय में गंदगी और कुछ पानी की टंकियां न चलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।


स्टेशन के पूर्वी छोर पर कैंपस में खड़े ट्रक और अन्य वाहनों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीसी की ओर से यात्रियों के टिकट और अन्य लोगों की चेकिंग न करने पर नाराजगी जताई। इसके बाद चेकिंग कर पांच लोगों के चालान काटे गए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरडी मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें