फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक क्षेत्र से 67 ने ठोंकी ताल

Thu, 01 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दूसरे चरण के पहले दिन मिलक क्षेत्र के जिला पंचायत के छह वार्डों के लिए 67 लोगों ने ताल ठोंकी है। उम्मीदवारों ने इस दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचकरअपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। नामांकन पत्र अब तीन अक्तूबर को दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन



दूसरे चरण में मिलक क्षेत्र में स्थित जिला पंचायत के छह वार्डों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। वार्ड 30 से 35 के लिए कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम एमपी सिंह और एआरओ सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल की देखरेख में नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू किया गया।


उम्मीदवार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच रहे थे और नामांकन करा रहे थे। जिला पंचायत के छह वार्डों में 67 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि अब तीन अक्तूबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन



वार्ड-30 से ओमकार सिंह, अतेश कुमार, ख्याली राम, मंगल सेन, गुरुंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, कपिल देव, विशंभर सिंह, केशो राम। वार्ड-31 से सरबर जहां, इकबाल मोहम्मद, सत्यवीर, रामाशंकर, नूतन देवी, राजेन्द्र, नरेन्द्र सिंह, रामशंकर, मोहर सिंह, मिसवाउल हसन खां, तिलक सिंह, सतीश कुमार ने नामांकन कराया।


वार्ड-32 से मुन्नी देवी, नूरबानो, निर्मला देवी, नाजरीन, लज्जावती देवी, भूरी। वार्ड-33 से लाल सिंह, शमीम जहा, शहिदा बेगम, रोहिताश कुमार, हनीफ अहमद, डालचन्द, अफसाना, मकदूम अहमद, रणजीत सिंह, फहीम, शमीम अहमद, जगदीश सरन, अरविन्द, नीरज कुमार, ऋतु वाला, सतीश चन्द ने नामांकन कराया।


वार्ड-34 से रामचन्द्र, इन्द्रपाल, विजय पाल, छोटे लाल, कपिल कुमार सिंह, माया देवी, ओम प्रकाश, मधुबाला, रघुवर दयाल, नेहा राकेश, डालचन्द, रामपाल, विनीत गौतम। वार्ड-35 से रजनीश कुमार, प्रियंका कुर्मी, सुषमा, नमिता पटेल, तृप्ति, राम स्वरूप, गिरधारी, कमल प्रकाश, अमरावती, खैरूल निसा, टीका राम, भानु प्रताप सिंह ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें