फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिना हादसे में रामपुर के सबदर की मौत

Thu, 01 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिना हादसे में रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के इंड्री के हाजी सबदर अली की भी मौत हो गई। हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से 29 सितंबर को जारी की गई सूची में भी सबदर का नाम शामिल है। हालांकि इसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं है। सबदर के परिजनों को उनके इंतकाल की खबर दूसरे हाजी ने दी है।
विज्ञापन



उन्होंने व्हाट्सएप पर उनके शव की तस्वीर भी भेजी है। भोट थाना क्षेत्र के इंड्री गांव निवासी सबदर अली (65) भी हज सफर पर गए थे। मिना में 24 सितंबर को शैतान को कंकड़ मारने की रस्म अदा की जा रही थी। इस दौरान भगदड़ मच गई। हादसे की खबर सुनकर घरवालों ने उसी दिन सबदर अली को फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद मिला।


बाद में सबदर के बेटे आरिफ ने उनके साथ हज यात्रा पर गए गांव के शराफत अली को फोन किया। शराफत ने जानकारी दी कि सबदर अली हादसे के बाद लापता हो गए हैं। आरिफ अली ने बताया कि 28 सितंबर को शराफत अली ने फिर फोन किया और बताया कि हादसे में उनके वालिद की मौत हो गई। साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप पर उनकी फोटो भी भेजी।
विज्ञापन



फोटो देखकर घरवालों को यकीन हो गया कि सबदर अली की हादसे में मौत हो गई। खबर सुनकर रिश्तेदार भी सबदर अली के घर पहुंचना शुरू हो गए हैं।  उधर, मौत की खबर जिला प्रशासन और पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें