फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य तय करेगा चुनाव परिणाम

Sun, 01 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत का चुनाव जिले के कई नेताओं का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इसके बाद भी कई प्रत्याशी मैदान में इसलिए उतरे हैं कि वो राजनीतिक रूप से सक्रिय रहें और विधानसभा चुनावों के दौरान अपने दावेदारी कर सकें।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम अपने बल पर ताल ठोक रहे हैं। कई वार्डों में उन्होंने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। कई वार्डों में प्रत्याशियों को समर्थन भी दिया है। उनकी नजर भी आगामी विधानसभा चुनावों पर है। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सागर अपनी पत्नी और बेटे के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।


इसके अलावा बसपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि के भाई रतिंद्र सिंह रवि चुनावी मैदान में हैं। शाहबाद की ब्लाक प्रमुख सावित्री यादव, स्वार की ब्लाक प्रमुख ब्रज कुमारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह और ख्याली राम लोधी चुनावी मैदान में हैं। प्रमुख प्रत्याशियों को सोमवार का इंतजार है, जब जिला पंचायत के अधिकतर वार्डों का परिणाम सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें