चमरौवा ब्लाक की मतगणना के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों ने अफसरों पर पक्षपात कराने का आरोप लगाया और हंगामा किया। हंगामे की वजह से काफी देर तक मंडी समिति में अफरातफरी मची रही। किसी तरह अफसरों ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों को शांत किया। इस वार्ड से भाजपा की ही प्रत्याशी विजयी घोषित की गईं।
डूंगरपुर स्थित मंडी समिति में रविवार को शुरू हुई मतगणना का काम रात भर चलता रहा। मतगणना के दौरान चमरौवा विकास खंड के वार्ड 21 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमरवती के समर्थकों ने वोट गिनने में गड़बड़ी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। सपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक भी विरोध में आ गए।
भाजपा समर्थकों ने अफसरों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता आरओ की टेबल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों का आरोप था कि उनके वोट कम गिने गए हैं। मुद्दे को लेकर कुछ भाजपाइयों ने सांसद डा. नैपाल सिंह से भी मामले की शिकायत फोन पर कर दी।
अफसरों ने किसी भी तरह का पक्षपात होने की बात होने से बात इंकार किया। इसके बाद यहां पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को ही विजयी घोषित किया गया। हालांकि इस दौरान एसडीएम सदर अरविंद कुमार मिश्रा ने यहां पर किसी भी तरह की गड़बड़ी के आरोप से इंकार किया।