जनपदीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अपने सामने वाले प्रतिद्वंद्वी को उन्होंने मात दे दिया। राजकीय रजा इंटर कालेज की ओर से जनपदीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालकों की यह प्रतियोगिता अंडर 14,17 और 19 में बालकों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान यहां छात्रों ने प्रतियोगिता के जरिए जबर्दस्त हाथ दिखाए। इस दौरान मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम का चयन किया गया। जनपदीय टीम में रामलीला इंटर कालेज के अदनान, रमन, जैन इंटर कालेज के मोहम्मद रहमान, अबदुल्ला, रजा कालेज के हिमांशु व इकराम का चयन किया गया।
मंडलीय प्रतियोगिता आठ नवंबर को मुरादाबाद में होगी। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर विजेंद्र सिंह ढाका, फैजान सईद, डीपी सिंह, आरके सिंह, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।