फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष और बसपा प्रत्याशी समर्थकों के बीच नोकझोंक

Mon, 02 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समर्थकों एवं बसपा समर्थित प्रत्याशी समर्थकों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम और निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्थित प्रत्याशी के कम मतों से हार-जीत को लेकर सांसें अटकीं रहीं। हालांकि बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 680 मतों से विजय हासिल कर ली।
विज्ञापन



मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी अल्लाहू ने फिर से गिनती कराने की मांग की है। वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मैदान में थे। रविवार को शुरू हुई मतगणना में जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम का मुकाबला बसपा समर्थित प्रत्याशी अल्लाहू से रहा।


मतगणना के दौरान कई बार चढ़ाव उतार के चलते समर्थकों की सांसें थमीं रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष को 6403 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा समर्थित प्रत्याशी अल्लाहू को 5723 मत मिले। इसपर जिला पंचायत अध्यक्ष ने 680 मतों से विजयी प्राप्त की। वहीं बसपा समर्थित प्रत्याशी अल्लाहू ने मतगणना के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें