फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सराफा कारोबारी को दुकान बंद कर शहर छोड़ने की धमकी, रिपोर्ट

Sat, 07 Nov 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दुकान बंद कर शहर छोड़ दो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। शहर के एक सराफा कारोबारी को इस तरह धमकाकर कारोबार बंद कराने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी कारोबारी और उसके परिवार को लगातार डराता-धमकाता रहा। यहां तक कि पश्चिम बंगाल में बड़े-बड़े लोगों को ठिकाने लगाने की बात कहकर भी रौब दिखाया। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के लंगर वाली गली, मिस्टन गंज निवासी अब्दुल अजीज मलिक ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि दुकान पर आने-जाने वाले एक परिचित के माध्यम से उनकी शेख ताजिल बादशाह उर्फ बावन से रंजिश हो गई थी। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी। बाद में संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन आरोपी ने रंजिश खत्म नहीं की।
विज्ञापन

आरोप है कि समझौते के बाद भी आरोपी उन्हें और उनके पिता को धमकाता रहा। वह दुकान बंद कर कहीं और चले जाने का दबाव बनाता था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसकी मां की बीमारी के दौरान भी परिवार को परेशान करना जारी रखा। इतना ही नहीं, झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर कारोबार में बाधा डालने की कोशिश की।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी पश्चिम बंगाल में बड़े-बड़े लोगों को ठिकाने लगाने की बात कहकर भी धमकाता था। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हजियानी निवासी शेख ताजिल बादशाह उर्फ बावन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें