फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिविल लाइंस क्षेत्र में आठ दुकानों पर चली जेसीबी

Mon, 02 Jun 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका की टीम ने सिविल लाइंस से आठ दुकानें ध्वस्त कर दीं। इसके साथ जब अन्य दुकानदारों को समझाया तो वह नहीं माने। उनका कहना है कि यह दुकानें उनके बुजुर्गों को नवाब देकर गए थे और वह यहां से नहीं हटेंगे। इस पर पालिका टीम ने उनको जल्द सामान हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे के आसपास नगर पालिका की टीम सिविल लाइंस पहुंची। टीम ने यहां पर खाली कराई गई आठ दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। जेसीबी ने पांच-पांच फीट के चबूतरों तक को भी तोड़ दिया। इसके साथ टीम ने यहां पर खोखे-खोमचे हटा दिए। यहां से रेलवे स्टेशन से पहले तक सभी जगहों को खाली करा दिया गया। इसके अलावा यहां पर अन्य शेष सात-आठ अन्य दुकानों के दुकानदारों ने अपना सामान नहीं हटाया।
टीम ने जब जानकारी की तो बताया कि वह अपना सामान यहां से नहीं हटाएंगे। उनका कहना है कि यहां पर उनके बुजुर्गों को नवाबों ने जगह दी थी, जहां पर यह दुकानें बनी हुई हैं। अब इनको खाली किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे। इस पर टीम ने कहा कि अब यह जमीन और दुकानें नगर पालिका क्षेत्र में आती हैं और नियम के अनुसार यह दुकानें नगर पालिका की हैं। इस पर काफी देर बहस होने के बाद टीम लौटी और अल्टीमेटम देने के साथ सामान हटाने की चेतावनी देकर चले गए। इधर, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि इनको अल्टीमेटम दिया गया है, एक दो दिन के भीतर यहां पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें