फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लें

Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते अधिवक्ता।अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

देश के पहले राष्ट्रपति डा.राजेंद्र प्रसाद की जयंती वकीलों ने अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है।
बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को डा.राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान वकीलों ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र का माल्यार्पण कर उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वक्ताओं ने युवा अधिवक्ताओं से डा.राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की,जबकि संचालन मोहित मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर बार महासचिव सतनाम सिंह मटटू, कृष्ण कुमार सक्सेना, मोहम्मद याकूब, अजीत जैन, नासिर सुल्तान, बलवीर बहादुर सक्सेना, दलजीत सिंह राणा, अमर सिंह यादव, जमीर रिजवी, सर्वजीत सिंह, विनोद कुमार,जयदीप माथुर, कृपाल सिंह,ठाकुरदास, इखलास अहमद, महेश सरन सक्सेना, जमुना प्रसाद लोधी, ठाकुर प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिलक में कांग्रेस ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 132 जयंती मनाई। नगर में कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमें देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 132 जयंती मनाई। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, मुनन खां, विनोद माहेश्वरी, सरदार गुरु चरन सिंह,  वेदराम सिंह यादव, फरीद खां थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें