फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाला क्लब रामपुर ने काशीपुर की टीम को 4-3 से हराया

सार

बाबा साहब भीमराव आंडकर प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को काशीपुर और ज्वाला क्लब रामपुर के बीच मुकाबला हुआ।इसके बाद काशीपुर ने एक और गोल कर दिया और स्कोर 3-3 की बराबरी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। बाबा साहब भीमराव आंडकर प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को काशीपुर और ज्वाला क्लब रामपुर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ज्वाला क्लब रामपुर की टीम ने 4-3 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी स्टेडियम में खेले गई इस मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। ज्वाला क्लब रामपुर के कैप्टन ने अपनी टीम को दो गोल से बढ़त दिला दी ।दूसरे हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए काशीपुर ने लगातार दो गोल मार कर स्कोर को बराबर कर दिया। कुछ समय बाद ज्वाला क्लब रामपुर ने एक गोल कर दिया। इसके बाद काशीपुर ने एक और गोल कर दिया और स्कोर 3-3 की बराबरी आ गया। मैच के अंतिम क्षणों में में ज्वाला क्लब रामपुर ने एक गोल और मारकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।
टूर्नामेंट के आयोजक विकास कुमार और अभिषेक लाल ने बताया कि शुक्रवार का मैच रुड़की और टांडा रामपुर के बीच खेला जाएगा । इस अवसर पर मनोज कुमार, नीरज चौहान, आकाश बाबू ,महेश कुमार, रघुराज और साहिल गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें