फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बच्चे में जापानी बुखार की पुष्टि, खजुरिया कला में स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। ग्राम खजुरिया कला में ट्रक चालक के तीन वर्षीय पुत्र अबूजर में जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। बच्चा हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है और आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

उसकी तबीयत नानी के घर मीरगंज (बरेली) में खराब हुई थी। वहीं से उसे हल्द्वानी ले जाया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं। ग्राम पंचायत ने गांव की गलियों व नालियों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई। एसडीएम आनंद कुमार कनौजिया ने बताया कि सभी अलर्ट मोड पर हैं और बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य महकमे की दो टीमें पूरे गांव में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी।
गौरतलब है कि गांव निवासी ट्रक चालक नाहिद खान के तीन वर्षीय बेटे अबूजर में दिमागी बुखार के लक्षण मिले थे। 18 अगस्त को अबूजर अपनी मां नबीदा बेगम के साथ अपनी नानी के घर मीरगंज जिला बरेली गया था। वहां तबीयत खराब होने पर भी आराम नहीं मिला तो 29 अगस्त को उसे हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में जापानी बुखार के लक्षण मिले।
विज्ञापन

ऊधमसिंहनगर सीएमओ से मामले की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. दीपा सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। बेगमाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम लगातार गांव में कैंप कर रही है। अब तक आठ संदिग्ध लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं और पीड़ित के घर को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा चुका है।
000000
बारिश में गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
बिलासपुर। बुधवार की सुबह बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे और उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर विद्यार्थियों व ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। ट्रक चालक नाहिद खान अपने परिवार समेत हल्द्वानी के अस्पताल में हैं, ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके घर के आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का विशेष रूप से परीक्षण किया। ग्राम प्रशासक जैनी खान ने बताया कि उन्होंने बारिश के बावजूद आज पूरे दिन गांव की गलियों-नालियों की साफ-सफाई कराई है। शाम को पूरे गांव में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग भी कराई गई है। संवाद
0000
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में खजुरिया कला के तीन साल के बच्चे अबूजर में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव में लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों के जरिये गांव का सर्वे शुरू किया जाएगा, जिसमें टीमें घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगी। -डॉ. माणिक अग्रवाल, सीएचसी अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें