फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे हटाने के लिए कांवड़ियों ने लगाया जाम

Mon, 04 Mar 2019 12:35 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
सैदनगर क्षेत्र में लालपुर कोसी पुल पर लगा बैरियर, जिसके कारण कांवड़ियों ने जाम लगाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
 लालपुर में कोसी नदी पर बने वैकल्पिक पुल के खंभे हटाने की मांग को लेकर कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। कांवड़ियों का कहना था कि खंभे की वजह से उनके वाहन नहीं निकल पा रहे है। कांवड़ियों द्वारा जाम लगाए जाने से अस्थायी पुल के दोनों ओर जाम लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्थायी पुल को खंभे को हटाकर जाम खुलवाया। 

लालपुर का पुल का निर्माण रोका जाना पुलिस-प्रशासन के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पुल का निर्माण सपा सरकार में शुरू किया गया था। निर्माण से शुरू कराए जाने से पहले पुराना पुल तोड़ दिया गया था। नये पुल का निर्माण भी लटक गया है। इस वजह से लगभग 20 लाख की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए कोसी नदी पर अस्थायी पुल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी पुल से बड़े वाहनों को गुजरने से रोकने के लिए पिछले दिनों पुलिस वहां पर खंभे लगा दिए थे। रविवार को कांवड़ियों के वाहन खंभे की वजह से रुक गए। इसके विरोध में कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। खंभों को हटाने की मांग को लेकर कांवड़िये वहीं पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने के बाद अजीमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराने के बाद जेसीबी मगाकर उन लोहे के खंभों को वहां से हटवा दिया। उसके बाद कहीं जाकर कावड़ियों ने जाम को खोला। इस दौरान तीन घंटे तक इस जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें