नगर के बीच से गुजर रहे मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित सदर बाजार में अतिक्रमण की समस्या काफी समय से बनी हुई है। जिस से निजात पाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा कई बार अभियान चलाकर प्रयास किए गए हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए इस और कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्थानीय लोगों द्वारा हर स्तर पर जाम की समस्या मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है। इसके चलते पालिका व तहसील प्रशासन द्वारा करीब 6 माह पूर्व चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान रोड के दोनों ओर पीली पट्टी नाले से 2 फीट जगह छोड़कर पीली पट्टी डाली गई थी अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि जो भी दुकानदार पीली पट्टी के बाहर सामान पाया गया उसके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।
जिसके कुछ दिन तक तो दुकानदार पीली पट्टी के दायरे में ही अपना सामान रखते रहे। बही पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा अनदेखी करने के साथ ही दुकानदारों ने पुन: रोड तक अपनी दुकान का सामान ,फड़, ठेला आदि लगाकर मार्ग को तंग कर दिया।