फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरान और सुन्नतों पर अमल करें मुसलमान

Tue, 01 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामिक रिसर्च सेंटर जमात एहले हदीस के जलसे में उलमा ने मुसलमानों से कुरान और सुन्नतों पर अमल करने की ताकीद की। इख्तेलाफ खत्म करने पर जोर दिया। दिल्ली दरबार में जलसे का आगाज शादाब ने कुरान की तिलावत से किया। जलसे का मौजू था मौजूदा दौर में हमारी जिम्मेदारी। शेख अबुतमीम कमरुज्जमा सलफी ने जलसे को खिताब किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मआशरे में बुराइयां पैदा हो रही है। दिलों में नफरत और दुश्मनी रख रहे हैं। ऐसा कतई नहीं होना चाहिए। मौलाना ने कहा कि आपस में जो इख्तलाफ हैं उन्हें खत्म किया जाए। कुरान और सुन्नतों पर इत्तेहाद किया जाए। इस दूसरे से मुहब्बत करो।


सैयद शहाब मियां ने कहा कि मुसलमान कुरान और हुजूर की सुन्नतों पर अमल करें। जलसे की सदारत सैयद शहाब मियां और निजामत मौलाना अब्दुल बासित नदवी ने की। जलसे में रागिब खां, नासिर, अतीक उर्रहमान, गुलवेज, मोहम्मद जमां, डा. अनीस अहमद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें