फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मगुरु का जलसा पुलिस ने रुकवाया, मुुुरीदों में गुस्सा

Fri, 10 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद में धार्मिक जलसे का टेंट और सामान समेटने के बाद रिक्शा में रखते पुलिस कर्मी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर में एक मुस्लिम धर्मगुरु के जलसे के आयोजन के लिए तैयार किया गया पंडाल पुलिस ने उड़नदस्ता टीम के साथ पहुंचकर हटवा दिया। टेंट और लाउडस्पीकर आदि सामान भी अपने पास जब्त कर लिया। धर्मगुरु के मुरीदों में इस कार्रवाई से बेहद आक्रोश है। वहीं पुलिस का कहना है कि बिना परमीशन के जलसा का टेंट लगाया गया था, जिसे अधिकारियों के आदेश पर हटा दिया गया है।

नगर में पानी की टंकी के निकट मैदान में गुरुवार को बरेली के एक धर्मगुरु का कार्यक्रम होना था। इसके लिए टेंट और शामियाना लगाकर कुर्सियां भी डाल दी गईं। लेकिन धर्मगुरु नहीं आ सके थे। धर्मगुरु मिलक में कार्यक्रम में थे। लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को बिना परमीशन के धार्मिक जलसा होने की सूचना दे दी। भनक लगते ही निगरानी टीम के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार चौहान पहुंच गए और उनकी टीम ने पुलिस की सहायता लेकर बिना परमीशन के होने वाले कार्यक्रम को रुकवा दिया। कार्यक्रम की परमिशन मांगी गई जिस पर परमिशन नहीं होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में पुलिस ने आकर लाउडस्पीकर और माइक जैसी कई चीजें टेंट शामियाना आदि अपने कब्जे में लेकर कोतवाली साथ ले आई। जिस पर वहां पर मौजूद धर्मगुरु के समर्थकों में आक्रोश पैदा हो गया। पुलिस ने कार्रवाई की धमकी भी दी। उधर, इस कार्रवाई के बाद धर्मगुरु भी नहीं आए, उन्हें सूचना दे दी गई, वह मिलक से ही वापस लौट गए। कार्यक्रम रोके जाने पर मुरीदों में आक्रोश है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें