फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दुष्कर्म में उम्रकैद कराने में विवेचकों को मिलेगा पुरस्कार

Fri, 23 Jan 2026 11:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद में मूक बाधिर से हुआ था दुष्कर्म, शाहबाद की तत्कालीन सीओ व इंस्पेक्टर को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र में मूक बाधिर बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा की गई विवेचना प्रदेश में सबसे उत्कृष्ट विवेचना घोषित की गई है। इस मामले की विवेचना करने वाली तत्कालीन सीओ हर्षिता सिंह व सैफनी थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाएगा। इसी विवेचना के आधार पर आरोपी को उम्रकैद की सजा मिली है।
सैफनी थाना क्षेत्र में एक मूक बाधिर बालिका के साथ अप्रैल 2024 में दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर बालिका को मारपीट कर घायल कर दिया था। उसका इलाज कई दिन तक मेरठ में कराया गया। पुलिस ने इस मामले में विवेचना करते हुए आरोपी दानसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ हर्षिता सिंह व तत्कालीन महेंद्र पाल सिंह ने मामले की विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी दानसिंह को उम्रकैद व छह लाख रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई थी। एएसपी अनुराग सिंह के मुताबिक पुलिस की इस विवेचना को अब उत्कृष्ट विवेचना घोषित किया है। इसी विवेचना के आधार पर आरोेपी को उम्रकैद की सजा मिली थी।
विज्ञापन

डीजीपी की ओर से बेहतर विवेचना की समीक्षा करने वाली चयन समिति ने तत्कालीन शाहबाद सीओ हर्षिता सिंह व तत्कालीन थानाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह की विवेचना के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें