फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दो बाइकों के फेर में उलझी शरीफ हत्याकांड की जांच

Sat, 21 Nov 2026 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। सीआरपीएफ कैंप पर हमले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ खां हत्याकांड में दो अहम पहलू पुलिस के लिए पहेली बने हैं। एक महिला के गर्भपात से जुड़ा घटनाक्रम और दूसरी वह बाइक, जिस पर शरीफ बेटे के साथ सवार था। घटना में इस्तेमाल होने वाली बाइक को लेकर भी अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। पहले बताई गई बाइक और अब सामने आ रही दूसरी बाइक की तकनीकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआत में घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 10 किलोमीटर के दायरे में कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई, ताकि घटना से पहले और बाद में संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। संदिग्धों के संपर्कों और गतिविधियों की भी पड़ताल की गई। कई टीमें लगाकर दबिश दी गई लेकिन अब तक ऐसा कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ सके।
अब पुलिस की जांच का केंद्र मृतक के करीबियों और उनके संपर्कों पर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक के कुछ करीबियों को एक रसूखदार का संरक्षण मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस कड़ी को भी खंगाल रही है। इसके साथ ही एक महिला के गर्भपात से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटनाक्रम का हत्याकांड से कोई संबंध है या नहीं।
विज्ञापन

-
मोबाइल नहीं मिलने से भी उलझी जांच
पुलिस के मुताबिक, परिजनों के बयानों में स्पष्टता नहीं मिल रही है। परिवार से मोबाइल फोन जांच के लिए उपलब्ध कराने को कहा गया था लेकिन अभी तक फोन नहीं मिला है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल की कॉल डिटेल, संपर्कों और आखिरी बातचीत से हत्या से पहले की गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सीसीटीवी फुटेज से लेकर बाइक, मोबाइल और करीबियों के संपर्कों तक कई बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है लेकिन अब तक नतीजा सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी मनोज पांडेय का कहना है कि पुलिस की सभी टीमें अपने-अपने स्तर से जांच में जुटी हैं। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें हत्याकांड की पड़ताल कर रही हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें