फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले की जांच शुरू

Mon, 12 Jan 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। फिजी में वर्क वीजा के जरिये नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से करीब 17.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

हैदराबाद निवासी पार्थ मिश्रा ने नौ जनवरी को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर कृपा ओवरसीज के विज्ञापन के जरिए तरविंद्र सिंह और उनके सहयोगियों से हुई थी। आरोप है कि उन्होंने फिजी में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने का झूठा आश्वासन देकर पार्थ से पांच लोगों के लिए 17.23 लाख रुपये ऐंठे।
इनमें से दो लोगों को फिजी भेजा गया, लेकिन वीजा फर्जी निकला और उन्हें 14 दिन के भीतर वापस आना पड़ा। पुलिस ने कृपा ओवरसीज के तरविंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हकीम शेख और इंद्रजीत बैंस के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने शनिवार को शिकायतकर्ता से अतिरिक्त जानकारी ली है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है और आरोपियों के रिकॉर्ड की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें