फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की गलियों में ‘उड़’ रहे युवा 

Thu, 23 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को नशे की हालत में लेटा युवक।
विज्ञापन

विज्ञापन
  बुधवार दोपहर करीब एक बजे जब हमारी टीम रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान क्षेत्र में पहुंची तो कुछ युवक  इंजेक्शन से नशा करते देखे गए।

अंजान चेहरे अपनी ओर आते देख कुछ देर ठिठके और ठिकाना बदलने की मंशा से इधर-उधर हो गए। दोपहर के समय ही जब रेलवे स्टेशन का रुख किया तो एकांत में पड़ी एक बेंच पर भी एक युवा नशे की हालत में बेसुध पड़ा मिला।
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक पार्क में करीब दो बजे एक पेड़ के नीचे नशे में बेसुुध एक व्यक्ति पड़ा था। वह कैमरा देखकर भाग निकला। शाम 7 बजे के बाद रात के धुंधलके में युवकों की एक टोली सिविल लाइंस क्षेत्र में एक पार्क के कोने में इंजेक्शन से नशा करने की तैयारी में थे। जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें