फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम के तहत संविदा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया दोबारा शुरू 

Fri, 08 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सीएमओ के अधीन संविदा पदों पर रद की गई नियुक्ति प्रक्रिया के दोबारा आयोजित करने की शासन से हरी झंडी मिल गई है। सीएमओ कार्यालय से विभिन्न संविदा पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर फिर से आवेदन मांगे गए हैं। कुछ पदों में मामूली फेरबदल भी किया गया है। सीएमओ कार्यालय तक आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


इन संविदा नियुक्तियों का सेवा अनुबंध अब 31 मार्च 2017 तक होगा। पूर्व विज्ञप्ति की संविदा नियुक्तियों का अनुबंध 31 मार्च 2016 तक ही था। साक्षात्कार होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को त्रुटिपूर्ण बताकर रद कर दिया गया था। अब दोबारा आवेदन मांगे गए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सीएमओ के अधीन अब 186 संविदा पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इससे पहले सीएमओ की ओर से 190 पदों के लिए एक बार में और ओरल हेल्थ प्रोग्राम के तहत तीन पदों के लिए दूसरी बार में आवेदन मांगे गए थे। दोनों विज्ञप्तियों के सापेक्ष विभाग के पास 4493 आवेदन पहुंचे थे। इनमें 4108 आवेदनों पर ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। शेष आवेदन खामियों के चलते निरस्त कर दिए गए थे। इस बार मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सक गाइनाक्लोजिस्ट/सर्जन और निश्चेतक के दस पदों पर आवेदन नहीं मांगे गए हैं।
विज्ञापन


ये नियुक्तियां लखनऊ स्तर से की जाएंगी। इस बार शहरी स्वास्थ्य मिशन में स्वीपर कम चौकीदार के लिए एक अधिक पद पर आवेदन मांगे गए हैं। पिछली बार तीन पदों पर आवेदन मांगा गया था, जबकि इस बार चार पदों पर आवेदन मांगा गया है। संविदा नियुक्तियों के लिए दो श्रेणियों को छोड़कर अन्य श्रेणियों के उन आवेदकों को दोबारा आवेदन नहीं करना पड़ेगा, जिन्होंने हाल ही में रद्द हुई नियुक्ति प्रक्रिया में आवेदन किया था और साक्षात्कार के लिए चयनित हुए थे।

इनमें आरबीएसके के तहत आयुष चिकित्सक महिला और कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पैरा मेडिकल वर्कर के लिए आवेदकों को दोबारा आवेदन करना होगा। शेष पदों पर पूर्व के आवेदनों को ही स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें