फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बरेली में नेट बंद, शाहबाद के सुहावा गांव की ओर दौड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। बरेली में हालिया बवाल के बाद प्रशासन ने एहतियातन जिलेभर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। इंटरनेट बंदी का असर कस्बा सिरौली समेत आसपास के क्षेत्रों में भी दिखा। इंटरनेट बंद होने से परेशान लोग शाहबाद बॉर्डर से लगे गांव सुहावा पहुंच गए, जहां बैठकर उन्होंने इंटरनेट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

बरेली के सिरौली से शाहबाद की दूरी महज 13 किलोमीटर है। सिरौली से सुहावा गांव की दूरी महज डेढ़ किलोमीटर है। इंटरनेट बंदी के बीच यहां वर्क फ्रॉम होम काम करने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले युवा जुटे दिखाई दिए। कई लोग दिनभर सुहावा गांव में बैठकर इंटरनेट का इस्तेमाल करते रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब तक सिरौली क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं हुईं, तब तक बॉर्डर पर स्थित शाहबाद के सुहावा गांव में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें