रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें डॉक्टर प्रवेश कुमार बीएड विभाग प्रभारी ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि साक्षरता दिवस का आयोजन शिक्षा के महत्व एवं अक्षर ज्ञान के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए किया जाता है और यह केवल अक्षर ज्ञान तक ही सीमित नहीं है बल्कि विश्व के प्रत्येक नागरिक को समान सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा से जीवन व्यतीत करने के लिए जरूरी है। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है एवं समाज का एक उपयोगी घटक बन सकता है जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अक्षर ज्ञान और शिक्षा का महत्व है। डॉक्टर दीपा अग्रवाल प्राचार्य ने इस अवसर पर साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा की एक ज्ञानवान समाज का निर्माण करने के लिए समाज के सभी लोगों का शिक्षित और साक्षर होना जरूरी है, इस प्रकार के कार्यक्रम के द्वारा हम समाज में साक्षरता के प्रति जागरूकता के लिए इस तरह के दिवस का आयोजन करते हैं कार्यक्रम में बीएड के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे एवं छात्रों ने भी अपने विचार इस अवसर पर व्यक्त किए।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर प्रवेश कुमार बीएड विभाग प्रभारी ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, डॉक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि साक्षरता दिवस का आयोजन शिक्षा के महत्व एवं अक्षर ज्ञान के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए किया जाता है और यह केवल अक्षर ज्ञान तक ही सीमित नहीं है बल्कि विश्व के प्रत्येक नागरिक को समान सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा से जीवन व्यतीत करने के लिए जरूरी है। एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है एवं समाज का एक उपयोगी घटक बन सकता है जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अक्षर ज्ञान और शिक्षा का महत्व है। डॉक्टर दीपा अग्रवाल प्राचार्य ने इस अवसर पर साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा की एक ज्ञानवान समाज का निर्माण करने के लिए समाज के सभी लोगों का शिक्षित और साक्षर होना जरूरी है, इस प्रकार के कार्यक्रम के द्वारा हम समाज में साक्षरता के प्रति जागरूकता के लिए इस तरह के दिवस का आयोजन करते हैं कार्यक्रम में बीएड के अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे एवं छात्रों ने भी अपने विचार इस अवसर पर व्यक्त किए।