फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शनिवार को भी खुलेंगे जिले भर के माध्यमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब जिले में संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालयों को शनिवार को भी खोला जाएगा। कोविड-19 के समस्त प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए शिक्षक और स्टाफ स्कूल आएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले भर के परिषदीय और माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूल एक जुलाई से खोल दिया गया था। शिक्षकों और स्टाफ को स्कूल कॉलेजों में आकर कार्य निपटाने थे। छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करानी थी लेकिन, शासन द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा रहा है। शनिवार को साप्ताहांत लॉकडाउन पर परिषदीय स्कूल खोलने के तो आदेश कर दिए गए थे लेकिन,माध्यमिक स्कूलों के लिए कोई आदेश नहीं हुआ था। इससे माध्यमिक स्कूल साप्ताहांत लॉकडाउन के कारण शनिवार को बंद रहते थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से जारी आदेश में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों को खोलने को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। प्रत्येक शनिवार को भी प्रदेश के सभी माध्यमिक कार्यालयों एवं विद्यालयों को पूर्ण क्षमता से खोले जाने के आदेश दिए गए हैं। आदेश में प्रदेश के सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया हैं कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के लिए शनिवार को भी विद्यालय खोले जाएं। सभी शिक्षा बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों में पूर्व की भांति ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रहेगा। कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ सिंह यादव ने बताया कि जिलेभर के सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्य को शासन के आदेश से अवगत करा दिया गया है। प्रत्येक शनिवार को अब माध्यमिक स्कूलों को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें