रामपुर। मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम का डीआईजी और एडीजी ने निरीक्षण किया। इसके साथ ही मतगणना स्थल का भी देखा। जिसके बाद संबंधित पुलिस अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए।
शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र शलभ माथुर मंडी समिति पहुंचे थे। वहां, उन्होंने लोकसभा उपचुनाव की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और स्ट्रांग रूम को चेक कर सभी ड्यूटियों में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह, सीओ स्वार श्रीकांत प्रजापति, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन रवि खोखर, सीओ सिटी अनुज चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद