रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रजा लाइब्रेरी पहुंचकर परिसर में संचालित कार्यालय और आवासीय भवनों में सुंदरीकरण के लिए जरूरी कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक निरीक्षण किया।
उन्होंने पूरे लाइब्रेरी परिसर के भ्रमण के दौरान जहां-तहां टूट-फूट को चिह्नित कराते हुए स्वयं की देखरेख में दुरुस्त कराने के निर्देश रामपुर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता अयोध्या प्रसाद को दिए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में मौजूद ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए पांडुलिपियों के महत्व के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया जाए तथा लाइब्रेरी में सभी कार्य सुचारु और निर्बाध रूप से संचालित रहे उसके लिए सभी जरूरी प्रबंध होने चाहिए। संवाद