फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी ने शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को प्रदान की जा रही उपचार सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों पर तीमारदारों की अधिक भीड़ को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से डॉक्टरों द्वारा नियमित जांच, भोजन की ससमय आपूर्ति एवं गुणवत्ता, चादरों को बदलने एवं वार्ड में साफ-सफाई सहित विभिन्न विषयों पर पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान मरीजों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संतुष्टि व्यक्त की तथा मौके पर मौजूद डॉक्टर एवं नर्स स्टाफ को निर्देशित किया कि वे मरीजों के प्रति अपना व्यवहार शालीनता पूर्ण बनाएं तथा उनके स्वास्थ्य स्तर में सुधार की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करते रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें