फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के पास घायल मिले युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस स्थित रेलवे लाइन के पास मिले एक घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

15 जून की देर रात को जीआरपी को सूचना मिली कि राम-रहीम पुल के रेलवे लाइन के समीप एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। युवक का दो दिनाें तक लगातार उपचार चला। शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जीआरपी ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शिनाख्त करने का प्रयास किया गया था, लेकिन घायल युवक कुछ बता नहीं पाया। युवक की उम्र करीब 22 साल है। उसके पास से भी कोई चीज ऐसी बरामद नहीं हुई, जिससे शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें