फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवक अपने दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा जल लेने गया था। वापस घर आने के दौरान नगीना के पास एक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक घायल हो गया था। युवक को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजन घायल को रामपुर ले आकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मी पर उपचार के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णु बिहार निवासी विमल शर्मा (32) उतराखंड के गदरपुर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वहां पेट्रोल पंप पर काम कर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। विमल शर्मा एक माह पहले पेट्रोल पंप का काम छोड़कर परिवार के साथ रामपुर आ गए थे। 25 फरवरी की रात आठ बजे विमल शर्मा अपने रिश्तेदार रिंकू और हर्ष शर्मा के साथ हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। तीनों एक बाइक से ही हरिद्वार से गंगाजल लेने गए थे। इस दौरान 28 फरवरी की रात को घर आते समय रास्ते में बिजनौर जिले के नगीना के पास एक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में विमल शर्मा घायल हो गए थे। रामपुर में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन अस्पताल कर्मी पर गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत होने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि हादसा बिजनौर जिले में हुआ था। परिजन युवक को रामपुर ले आए थे। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजन अस्पताल कर्मी पर गलत इंजेक्शन से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें