क्षेत्र के ग्राम रजानगर में खेत में काम कर रहे किसान अजगर को देखकर सहम गए। खेतों में काम कर रहे किसानों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने सांप को घायल कर दिया और उसे एक बोरे में भरकर भूका नदी में छोड़ दिया।
क्षेत्र के ग्राम रजानगर गांव में किसान अकबर अली खेत में धान की कटाई करा रहा था, इसी बीच खेत में काम कर रहे अख्तर अली की नजर खेत में पड़े लगभग 12 फिट लंबे व 60 किलो वजनी दुर्लभ अजगर सांप पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने वहां से भाग कर ग्रामीणों को सूचना दी और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अजगर सांप को घायल कर दिया।
बाद में कुछ ग्रामीणों ने ब-मुश्किल रस्सी में बांधकार बोरे में भर भूका नदी में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। वन विभाग को इसकी सूचना तक नहीं दी गई।