फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सरायकदीम में बढ़ी पुलिस की निगरानी, गांव में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के सराय कदीम गांव में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की शाम लखनऊ की एटीएस टीम ने खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सराय कदीम निवासी किसान बब्बू शाह के बड़े बेटे कासिम अली को ग्राम चंदुआ नगला गांव की मस्जिद के पास से दबोच लिया था। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद टीम उसे लखनऊ ले गई थी। बाद में टीम ने उसे उसके तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
आरोप था कि कासिम अली अपने साथियों की मदद से सरकार को गिराने व हिंदू धर्म गुरुओं की हत्या की साजिश रच रहा था। कासिम अली पर तमाम देशद्रोह संबंधित गंभीर आरोप प्रदर्शित किए गए थे। कासिम अली की गिरफ्तारी के बाद उनके परिजन ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। कुछ लोग जहां-तहां बैठे नजर आए। लोग आपस में कासिम अली को लेकर बातें कर रहे थे, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन

परिवार के लोग भी अपने घर में ही मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना था कि कासिम की गिरफ्तारी के बाद उनके गांव में पुलिस की गाड़ियां लगातार राउंड लगा रहीं हैं। गांव में पहले कभी पुलिस नहीं आती थी। जब से एटीएस टीम ने कासिम को गिरफ्तार किया है तब से पूरा गांव पुलिस के निशाने पर आ गया है। कासिम की करतूत ने पूरे गांव की छवि को धूमिल कर दिया है। उधर, इस प्रकरण केबाद गांव वालों ने कासिम के परिवार से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें