फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में आयकर अधिकारी से हुई जिरह

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में आयकर अधिकारी से हुई जिरह
विज्ञापन

- अब 28 जून को होगी अगली सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड और दो जन्म प्रमाणपत्र के आरोप दायर मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। पैनकार्ड के मामले में आयकर अधिकारी ने कोर्ट में गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस इस मामले की अगली सुनवाई 28 जून को होगी। सुनवाई के दौरान सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम व मुकदमे के वादी कोर्ट में मौजूद रहे।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें अब्दुल्ला आजम के पिता एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक आजम खां व अब्दुल्ला आजम की मां डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड के मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां दोनों ही आरोपी हैं। इन मामलों में तीनों जमानत पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। मंगलवार को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें मामले के गवाह आयकर अधिकारी विजय कुमार ने कोर्ट में गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाह से जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। इस दौरान अब्दुल्ला आजम और आजम खां भी कोर्ट पहुंचे। वहीं आकाश सक्सेना भी कोर्ट में मौजूद रहे। वादी केे अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 जून को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें