फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भीषण गर्मी में बर्फ की दुकानों पर मारामारी, तीन सौ रुपये में बिक रही सिल्ली

Fri, 13 Jun 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। भीषण गर्मी के चलते बर्फ की मांग तेजी से बढ़ रही है। बाजार में लोग अब बर्फ लाकर बेच रहे हैं। यहां पर सुबह से भीड़ लग रही है और लोग घरों, आफिसों और होटलों के लिए इसको ले जा रहे हैं। बर्फ की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। कई दुकानों पर तो ग्राहकों के बीच सिल्ली पाने को कहासुनी और धक्का-मुक्की की नौबत भी बन रही है।
विज्ञापन

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच बर्फ विक्रेताओं ने कीमतों में भी जबरदस्त इजाफा कर दिया है। आमतौर पर 100 से 150 रुपये में बिकने वाली बर्फ की एक सिल्ली इस समय 250 से 300 रुपये तक में बेची जा रही है। ग्राहकों का कहना है कि बर्फ की कीमतों में बढ़ोतरी से उनके बजट पर असर पड़ रहा है। शादी-ब्याह, दावतों और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भी बर्फ की जरूरत बढ़ गई है, जिससे सप्लाई कम पड़ रही है।
बर्फ कारोबारियों के मुताबिक टांडा और आसपास के इलाकों में बर्फ की फैक्ट्रियों की संख्या सीमित है और गर्मी बढ़ने से डिमांड दोगुनी हो गई है। वहीं बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर खराबी जैसी समस्याओं से उत्पादन भी प्रभावित हुआ है, जिससे बाजार में बर्फ की कमी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बर्फ की दरों पर नियंत्रण लगाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें