फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंदिर का गेट बनाने के विवाद में दोनों पक्ष मुचलके पर पाबंद

Wed, 19 Mar 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। गांव मिलक ताज खां का मझरा मिलक भूरे खां में मंदिर का गेट बनाने के विवाद के बाद मंगलवार को एसडीएम अमन देवल और सीओ अतुल कुमार पांडेय गांव पहुंचे। उन्होंने मामले को अतिक्रमण से जोड़ते हुए दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने 20 लोगों को खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालानी रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

सोमवार को हिंदू समुदाय के लोगों ने मंदिर से करीब 50 मीटर दूर गेट बनाने के लिए खोदाई शुरू की तो पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताते हुए गेट बनाने से रोक दिया था। जिस पर दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया था। जिस पर हिंदू संगठन के लोग नाराज हो गए। मंगलवार को एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालानी रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट एसडीएम न्यायालय भेजकर सभी को मुचलके से पाबंद कराया जाएगा।
सीओ ने बताया कि जिस जगह गेट बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वह जगह आबादी की है। इस जमीन पर दोनों पक्ष अतिक्रमण करना चाहते हैं। फिलहाल कार्य को रुकवा दिया है। साथ ही दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें