फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मूकबधिर बालिका से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के ताऊ ने दर्ज कराए बयान

Sat, 24 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र में मूकबधिर बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत में शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रही। इस मामले में पीड़िता के ताऊ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही अब पूरी हो गई है। अब इस मामले की सुनवाई 26 मई को होगी।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की मूकबधिर बेटी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह घायल अवस्था में ही खेत में पड़ी मिली थी।
मूकबधिर बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी दान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उसको जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस बीच गंभीर रूप से घायल बालिका को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच तेज करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को कोर्ट में अभियोेजन की ओर पीड़िता के ताऊ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें